फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Fri, 09 Jul 2021 02:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में एक गोदाम में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित कागज के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शील कुंज निवासी गुरप्रीत खुराना का टीपी नगर क्षेत्र में शेखो पेट्रोल पंप के पीछे वेस्ट पेपर का गोदाम है। गुरप्रीत के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आसपास के व्यापारियों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो उन्हें घटना की जानकारी दी। जब तक गुरप्रीत मौके पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। 

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, आग लगने से लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें