फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सोतीगंज में सड़क पर भिड़ीं महिलाएं, जमीन पर गिरा कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 02 Jan 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में रविवार को पीएम मोदी औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी शहीद स्मारक पहुंचे। वहीं इसी बीच सोतीगंज में महिलाएं आपस में भिड़ गईं। एक महिला को जमीन पर गिराकर बेल्ट पीटा।
विज्ञापन
मेरठ में आपस में भिड़ी महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज बाजार में रविवार को तब हड़कंप मच गया, जब कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गईं। काफी देर तक हंगामा हुआ। कुछ ही देर में इसका वीडियो भी वायरल हो गया। कुछ लोगों ने महिलाओं को अलग कर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काली पलटन मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शहीद स्मारक पहुंचे थे। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया था। तभी करीब 200 मीटर की दूरी पर महिलाओं के दो गुट भिड़ गए। कुछ महिलाओं ने बाल पकड़कर एक महिला को जमीन पर गिरा लिया और बेल्ट से पीटा। किसी तरह यह महिला खुद को छुड़ाकर भागी तो सोतीगंज मस्जिद के पास उसे पकड़ लिया गया और दोबारा पीटा गया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दुकानदारों ने उन्हें अलग किया, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो गया। पूछताछ में सामने आया कि महिलाएं भीख मांगने का काम करती हैं। एक दुकान पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके विरोध पर बखेड़ा हुआ था। पुलिस बुलाने की धमकी देने के बाद बमुश्किल मामला शांत हो पाया।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें