मेरठ के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन में एग्जाम देने आए छात्रों के दो गुटों में भिंड़त हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उधर, सूचना मिलते ही मोदीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
कॉलेज में बीबीए और बीसीए के एग्जाम चल रहे हैं। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज का सेंटर आया हुआ है। मंगलवार को बीबीए और बीसीए का का एग्जाम था। कॉलेज में एग्जाम होने के बाद छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। कहासुनी का विवाद मारपीट और हंगामे तक पहुंच गया। हंगामा बढ़ा तो छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान लावड़ सोफीपुर रोड कुछ समय के लिए बंद हो गया और वहां से निकल रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।