फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से तनाव, फोर्स तैनात

Sun, 30 Jul 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
विज्ञापन
केंदुकी गांव में जमीन के विवाद में रविवार को दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। विवाद दो संप्रदाय के लोगों के बीच होने के कारण गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।  
विज्ञापन


सहारनपुर में देवबंद के केंदुकी गांव निवासी श्याम कुमार और इस्लाम के बीच जमीन को लेकर कोर्ट में वाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई है। रविवार की सुबह इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। फायरिंग पर गांव में अफरातफरी मच गई है। गोलीबारी में श्याम कुमार पक्ष के ओमप्रकाश के कूल्हे में जबकि इस्लाम पक्ष के इकबाल के पेट में गोली लगने से दोनों घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर फोर्स तैनात
​सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्थ व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को समझाकर शांत किया तथा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में श्याम कुमार पक्ष के रमेश ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भाई ओमप्रकाश मंदिर जा रहा था। इस दौरान पहले से लाठी डंडों और अवैध हथियारों से लैस मुनतियाज, इस्लाम का पुत्र दिलशाद, शहजाद, मेहरदीन, अजीम व प्रधान शहजाद ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। जब ओमप्रकाश ने इसका विरोध किया तो उन्होंने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। 

वहीं, दूसरे पक्ष के इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई इकबाल घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी वहां पहुंचे श्याम कुमार उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उस समय तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर वहां से भेज दिया। कुछ देर बाद श्याम कुमार अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गया तथा इकबाल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने तमंचे से फायर करने शुरू कर दिए। जिसमें एक गोली इकबाल को लगी। जिसमें वह घायल हो गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि रमेश की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही बताया कि मामला दो संप्रदाय के लोगों के बीच होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें