लगे होर्डिंग, खेल की महानगरी मेरठ में आपका स्वागत है
खिलाड़ियों के सम्मान में शहर में जगह.जगह होर्डिंग लगाए जाने शुरू हो गए हैं। बेगमपुल पर होर्डिंग रात को लगा दिया गया। इन होर्डिंग पर खेल की महानगरी मेरठ में आपका स्वागत है, लिखा गया है। शहर के 11 खेल उद्यमियों की तरफ से इन्हें लगाया जा रहा है। परतापुर, रोहटा रोड, सरधना रोड, बागपत रोड, तेजगढ़ी, बेगमपुल पीएल शर्मा पर एंट्री गेट, भगत सिंह मार्केट, बेगमपुल, परतापुर से मोदीपुरम पर स्वागत होर्डिंग रात में लगाए जा रहे हैं। आईआईए और खेल उद्यमियों को खेल किट दी जाएगी।