फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

Tue, 09 Nov 2021 02:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
दर्दनाक हादसे में मौत। - फोटो : amar ujala
दीपावली पर पूजन के बाद सोमवार को मेरठ लौट रहे सेवानिवृत्त सूबेदार कृष्णपाल, पत्नी मीनू और बेटे अंशुल टक्कर लगते ही ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गए। तेज रफ्तार ट्रक तीनों के शरीर को हाईवे पर 50 मीटर तक घसीटता ले गया। चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया और तीनों के शव चिथड़ों में बदल गए। हादसे में कृष्णपाल का परिवार ही खत्म हो गया। पैतृक गांव धनौरा में मातम छा गया। 

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
सोमवार को जैसे ही वह एनएच-58 हाईवे पर संस्कृति रिसोर्ट के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तारट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों ट्रक के टायर के नीचे घिसटते चले गए और दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे को देखने वालों की भी रूह कांप गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। कृष्णपाल की जेब में मिले मोबाइल में अंतिम कॉल वाले नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो शिनाख्त हुई। कृष्णपाल ने हेलमेट भी लगा रखा था पर हादसा इतना वीभत्स था कि तीनों के शरीर चिथड़े हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
हाईवे पर हादसा। - फोटो : amar ujala
फौज से सेवानिवृत होने के बाद कृष्णपाल मोदीनगर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। पांच दिन गांव में रहने के बाद परिवार खुश था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं थी कि एक ट्रक उनके पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों बाइक से परतापुर की तरफ जा रहे थे। ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी तो बाइक एक तरफ गिर गई और यह तीनों ट्रक के नीचे आ गए। टक्कर लगते ही तीनों ट्रक के पहिये में लिपटते चले गए। कृष्णपाल ने हेलमेट लगा रखा था जो हादसे में चकनाचूर हो गया।

4 of 5
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : amar ujala
सहम गए लोग, महिलाओं की निकली चीख 
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। हाइवे से गुजर रहे वाहन चालक भी रुककर घटना स्थल पर पहुंचे और शवों की हालत देख सहम गए। यहां, से गुजर रही कई महिलाओं व युवतियों की शवों को देखकर चीख निकल गई। पुलिस घटना स्थल पर जमा भीड़ को हटाने का प्रयास करती रही। हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
भाई अस्पताल में भर्ती, भतीजा हुआ बेहोश 
पुलिस ने कृष्णपाल के मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल किया तो फोन उनकी भतीजी ने उठाया। सूचना पर कृष्णपाल का भतीजा और गांव के तीन लोग बागपत से आए। तीनों के शव देखकर भतीजा बेहोश हो गया। उसने बताया कि हादसे की जानकारी लगने पर उसके पिता की हालत बहुत खराब हो गई है और उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें