फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: संत निरंकारी सत्संग भवन में महिला मुखी की डंडे से पीटकर हत्या

Wed, 24 Jun 2020 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
beaten to deat, sant nirankari bhawan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में संत निरंकारी सत्संग भवन पर वृद्ध महिला मुखी की एक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला मुखी का खाना लेकर पहुंचे चौकीदार पर भी हत्यारोपी ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से हत्यारोपी को काबू में किया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल चौकीदार की मरहम पट्टी कराई।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। थाना मिर्जापुर के बादशाहीबाग में संत निरंकारी सत्संग भवन पर यहीं की महिला मुखी नंदिया (90) अकेली थी। सत्संग भवन पर चौकीदार करने वाला पास के गांव शफीपुर का प्रमोद पुत्र जगदीश खाना लेने के लिए गया हुआ था।

इसी बीच एक युवक सत्संग भवन पर पहुंचा और उसने महिला मुखी पर डंडे से हमला कर दिया। चौकीदार ने महिला मुखी को बचाने का प्रयास किया, तो युवक ने चौकीदार के सिर पर भी डंडे से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो महिला मुखी खून से लथपथ मृत हालत फर्श पर पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू में किया और स्थानीय पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका पता नहीं चल सका। आरोपी इससे पहले क्षेत्र में कभी नहीं देखा गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल चौकीदार की मरहम-पट्टी कराई गई है।

हत्यारोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है, इससे पहले वह क्षेत्र में कभी नहीं देखा गया। अपना नाम व पता तक नहीं बता पा रहा है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -विरेशपाल गिरी, थाना प्रभारी मिर्जापुर

प्रथम दृष्टया जांच में हत्यारोपी को मानसिक रोगी बताया जा रहा है। उसे पकड़ लिया गया है। उसका रिकाॅर्ड जुटाया जा रहा है। वह कहां से आया है तथा महिला मुखी की हत्या के पीछे उसका क्या उद्देश्य था इसके बारे में भी जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -अशोक कुमार मीणा, एसपी देहात सहारनपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें