फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटबुल का खौफ: किशोर को कुत्तों की आवाज से भी लग रहा डर, 72 घंटे बाद अधिकारियों की आंख खुली

Tue, 10 Oct 2023 08:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पिटबुल के लगातार हमलों के कई मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद पिटबुल पालने वाले जागरुक नहीं हो रहे हैं। हाल ही में मेरठ के कंकरखेड़ा में एक किशोर को पिटबुल ने कई जगह काट लिया। इसके बाद से वह दहशत में हैं।
विज्ञापन
पिटबुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में शुक्रवार सुबह सैनिक विहार में एक नौ वर्षीय इब्राहिम को पड़ोसी के पालतू पिटबुल ने कई जगह से पैर पर काट लिया था। पिटबुल के काटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता इमरान का कहना है कि किशोर के मन में अब इतना खौफ है कि वह कुत्तों की आवाज तक से डर रहा है। गली में कुत्ते की आवाज सुनकर वह घर ही छिप जाता है। परिवार के एक सदस्य को उसके पास बैठाना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार को नगर निगम की टीम पिटबुल सहित एक दर्जन कुत्तों को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन


सैनिक विहार सी-ब्लॉक निवासी इमरान ने बताया कि बेटा इब्राहिम चौथी कक्षा का छात्र है। उनके पड़ोस में विजय नाम के युवक ने पिटबुल पाल रखा है। शुक्रवार सुबह इब्राहिम अपने बड़े भाई शुभान के साथ बाल कटवाने के लिए दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पिटबुल ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया था। पिटबुल ने इब्राहिम के पैर पर 10 से ज्यादा घाव कर दिए थे। बड़े भाई ने भागकर परिजनों को जानकारी दी थी।

परिजनों ने डंडों से पिटबुल को अलग करने का प्रयास किया था, लेकिन पिटबुल किशोर के पैर को नहीं छोड़ रहा था। मौके पर पहुंचे स्वामी ने किसी तरह उसे बच्चों से अलग किया था। अस्पताल में किशोर को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए। अभी बच्चे को तीन इंजेक्शन और लगने हैं।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ एनिमल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना के 72 घंटे के बाद कार्रवाई
इस घटना के 72 घंटे बाद नगर निगम की टीम की आंखें खुली। सोमवार को श्याम हेल्पिंग इनसाइड संस्था के सचिव गौरव सिंह व कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पिटबुल सहित अन्य आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद निगम ने पिटबुल सहित एक दर्जन कुत्ते पकड़े। परिवार ने पिटबुल को ले जाने का विरोध किया, लेकिन टीम ने समझाकर परिजनों को शांत किया। टीम कुत्तों को पकड़कर निगम ले गई।

खतरनाक कुत्तों पर प्रतिबंध की मांग, निगम लापरवाह
पिटबुल रोटविलर सहित कई खतरनाक कुत्तों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए डीएम कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेता अंकित चौधरी का कहना है कि लगातार जनपद में पिटबुल नस्ल के कुत्ते बच्चों को नोच रहे हैं। कई मुकदमे तक दर्ज हो गए, बावजूद भी निगम की नींद नहीं टूट रही है। भाजपा नेता अंकित चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचे।

डीएम के नाम शिकायती पत्र दिया। इसमें डीएम से मांग की गई है कि खतरनाक कुत्तों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। एसीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। वहीं, पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि पिटबुल, रोटविलर नस्ल के कुत्तों पालने वालों को नोटिस जारी करेंगे। वह नगर निगम में जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं, अन्यथा निगम भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें