iaf, Flying officer Ajay Thakur
- फोटो : amar ujala
मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र के दौराला थाना क्षेत्र निवासी अजय ठाकुर ने फादर्स डे पर अपने पिता का सपना पूरा कर उन्हें एक शानदार तोहफा दिया है। अजय का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ है।
गांव जीतपुर के रहने वाले अजय ठाकुर के पिताजी शिवकुमार भारतीय सेना में एजुकेशन हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। माता सुनीता एक कुशल ग्रहणी हैं, जिन्होंने गांव में रहते हुए अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर इस काबिल किया कि वह आ जाए बुलंदी पर है।
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2020: मेरठ में ऐसा दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा, यहां देखें तस्वीरें
अजय ठाकुर डीएमए मोदीपुरम से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इस मुकाम पर पहुंचे। अजय का सिलेक्शन एक साल पहले सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के लिए हो गया था, लेकिन उसके बाद एयर फोर्स में सिलेक्शन हो जाने के बाद वहां रिजाइन देकर भारतीय एयरफोर्स में ज्वाइन कर लिया।
अजय का बचपन से ही एयरफोर्स में जाने का सपना था जो साकार कर दिखाया। अजय के मामा रिटायर्ड फौजी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अजय तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा है बड़ा भाई सिविल इंजीनियर और बहन प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका है।