उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खून के रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में पिता ने ही अवैध संबंधों के खातिर बेटे को मार डाला। पिता संजीव तालियान ने बेटे सचिन की हत्या के लिए पिता ने गांव के ही अमित को पांच लाख की सुपारी दी थी। हैरानी की बात है कि वारदात वाले दिन अमित ने सचिन को झांसे में लिया और मेरठ के एक होटल में खाना खिलाया। फिर अमित और सचिन मेरठ करनाल हाईवे से भूनी पहुंचे और एक शराब की बोतल खरीदी। शराब पीने के बाद बेहोश होने पर अमित ने व्हाट्सएप कॉल कर संजीव को बुला लिया। वहां पहुंचकर दोनों ने ईंट से वार किया और गमछे से गला दबाकर हत्या की।
वर्ष 2015 में भी जेल जा चुका है अमित
पुलिस के अनुसार अमित (30) पहले भी एक हत्या के मामले में 2015 में जेल जा चुका है। सचिन की हत्या के बाद संजीव और अमित ने रिश्तेदारों को फंसाने की कोशिश की। मोबाइल को बिटावदा में गोबर के ढेर में दबा दिया था।