फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने बहू को साथ सोने के लिए किया मजबूर, पति ने दी तलाक की धमकी

Thu, 02 Aug 2018 07:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक महिला ने अपने ससुर पर साथ सोने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुर के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो उसके पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी।

विज्ञापन


कस्बे की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी कॉलोनी निवासी एक युवक से 10 साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। उसका पति बाहर गुजरात में काम करता है और वहीं पर रहता है। 

आरोप है कि उसके पति की गैर मौजूदगी में उसका ससुर उस पर बुरी नियत रखता है। उसके ससुर ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती करनी चाही, लेकिन विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। उसकी सास और उसके ननदोई जो झोलाछाप डॉक्टर भी है, उसके साथ मारपीट करते हैं। उसने अपने पति को फोन पर आपबीती सुनाई तो आरोप है कि पति ने उसे शांत न रहने पर तलाक देने की धमकी दी। ससुराल के लोगों के जुल्मों से तंग आकर वह अपने पिता के घर आ गई। वह 17 महीने से अपने मायके में रह रही हैं। पीड़िता ने पुलिस से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है जांच के उपरांत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें