शामली कांधला में रेल मार्ग पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसा किस कारण हुआ इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं, पटरी पर मरम्मत कार्य जारी है।
कांधला में हुआ हादसा
दिल्ली शामली मार्ग पर बुधवार को कांधला स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार देर रात्रि को उस वक्त हुआ जब मालगाड़ी कांधला रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने टीम के साथ पहुंचकर साइड लाइन पर पटरी की मरम्मत का कार्य कराया। हालांकि, इससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ लेकिन हादसे ने रेल अधिकारियों की नींद उड़ गई। देर रात तक रेलवे अधिकारियों की टीम जांच पड़ताल करती रही, मरम्मत कार्य गुरूवार सुबह तक भी जारी रहा।