फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, ससुर के खिलाफ थाने में दी तहरीर, जानें पूरा मामला

Mon, 24 May 2021 10:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक महिला ने अपने ससुर की अश्लील हरकतों के बारे में अपने परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गए। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन उसके ससुराल में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने में जाकर तहरीर दी। पढ़िए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि महिला की शादी लिसाड़ीगेट निवासी एक युवक से एक साल पहले हुई थी। महिला का कहना है कि रविवार दोपहर 11 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस बीच ससुर फरमान घर आया और कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। आरोप है कि पीड़िता को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट भी की। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने अपनी मां और बहन को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला के ससुराल पहुंचे और जानकारी ली। महिला अपने मायके के परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें