फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे की बुखार से मौत, गांव में कोरोना की दहशत, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को दी जानकारी

Wed, 17 Jun 2020 01:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के खट्टा प्रहलादपुर गांव में युवक की बुखार से मौत हो गई। एक सप्ताह पहले युवक के पिता की भी मौत हो गई थी। पिता-पुत्र की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत में एक फार्मेसिस्ट समेत तीन को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 155 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन


खट्टा प्रहलादपुर निवासी कुलदीप (40) पुत्र सुखबीर सिंह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। इससे पहले 11 जून को उसके पिता सुखबीर की भी बुखार से मौत हुई थी। पिता-पुत्र की मौत से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने दहशत के चलते स्वास्थ्य विभाग को एक ही परिवार में दो लोगों की बुखार से मौत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें