धरनारत किसानों का कहना है कि जिन किसानों की भूमि सोलर प्लांट के लिए खरीदी गई है, उनसे कम कीमत पर भूमि खरीदी गई है। किसानों को भूमि का उचित दाम नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रखा जाएगा।
मेरठ से सटे सरधना में तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन के किसान कार्यकर्ताओं ने भूमि के उचित मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बताया गया कि किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता व किसान अक्खेपुर के जंगल स्थित सोलर प्लांट में गई भूमि के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें भूमि का उचित दाम दिया जाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अक्खेपुर के जंगल स्थित सोलर प्लांट में गई भूमि के मुआवजे को बढ़ाने की मांग को लेकर किसान मजूदर संगठन के आह्वान पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आयोजित धरने में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्णसिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक उन किसानों की मांगों को नहीं माना जाता, तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे। कहा कि जिन किसानों की भूमि सोलर प्लांट के लिए खरीदी गई है, उनसे कम कीमत पर भूमि खरीदी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को भूमि का उचित दाम नहीं दिया जाता तब तक धरना जारी रखा जाएगा। वहीं धरने को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन दिया गया था। आज सुबह सपा नेता अतुल प्रधान के भी धरने में पहुंचने की उम्मीद थी, हालांकि अतुल प्रधान धरने में शामिल नहीं हुए।
बता दें कि इससे पहले सपा नेता अतुल प्रधान सोलर प्लांट के बाहर चल रहे धरने में कई बार शामिल हो चुके हैं। फिलहाल काफी समय से विवाद चला आ रहा है अमित समस्या का समाधान नहीं हो सका जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।