फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल खरीदने के लिए पानी के टैंक लेकर पहुंचे, किसान बोले, चुनाव खत्म हो गए हैं, दाम तो बढ़ेगा ही 

Tue, 08 Mar 2022 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/मवाना/सरधना

सार

सोमवार को डीजल व पेट्रोल खरीद के लिए मची आपाधापी के चलते डीजल की बिक्री बढ़ गई। 
विज्ञापन
मवाना के एक पेट्रोल पंप पर पानी की टंकी और ड्रम लेकर पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद घरेलू बाजार में डीजल महंगा होने की आशंका में सोमवार को किसानों में डीजल खरीदने की होड़ लगी रही।  सरधना, मवाना, जानी आदि क्षेत्रों में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में ड्रम और पानी के टैंक लादकर डीजल लेने पेट्रोल पंपों पर लाइन में लगे रहे। जिले में कुल 142 पेट्रोल पंप हैं।

विज्ञापन


प्रत्येक पेट्रोल पंप पर हर रोज लगभग दो से चार हजार लीटर डीजल और दो से तीन हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है। सोमवार को डीजल व पेट्रोल खरीद के लिए मची आपाधापी के चलते डीजल की बिक्री बढ़ गई। 

पेट्रो पदार्थों के दामों में बेहताशा वृद्धि की अफवाह के बीच पंपों पर पहुंचे किसानों का कहना था कि चुनाव खत्म हो गए हैं महंगाई तो बढ़ेगी ही। किसान सुंदर सिंह, जगजीत सिंह, आजाद, ऋषिपाल, प्रवीण आदि का कहना है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध होने से कच्चे तेलों के दाम बढ़ गए हैं। साथ ही यूपी का सातवें चरण का चुनाव भी संपन्न हो चुका है। आज नहीं तो कल डीजल-पेट्रोल के दाम तो बढ़ेंगे ही। 
विज्ञापन


पेट्रोल की बिक्री भी बढ़ी
हमारे पंप पर आम दिनों में प्रतिदिन 2800 से तीन हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी, लेकिन सोमवार को पेट्रोल की बिक्री चार हजार लीटर पर पहुंच गई। -अजय शर्मा, मालिक, कार केयर सेंटर, दिल्ली रोड मेरठ
विज्ञापन


10 फीसदी बढ़ी बिक्री 
सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल बिक्री दस प्रतिशत  बढ गई। -राकेश जैन, अध्यक्ष, पेट्रोल पंप एसो. मेरठ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें