मेरठ में आयकर विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड पर एक प्लाईवुड व्यापारी के यहां छापेमारी की है। आयकर विभाग ने यहां दिल्ली रोड पर हरीश प्लाईवुड के संचालक के यहां छापेमारी की।
विज्ञापन
बताया गया कि संचालक मनीष और सुधीर पर टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के बाद आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे मेरठ पहुंची और छापेमारी की।
बताया गया कि टीम में गाजियाबाद, दिल्ली और मेरठ के भी अधिकारी शामिल हैं। अभी सिर्फ सर्वे की जानकारी प्राप्त हुई है। इनकम टैक्स ऑफिस मेरठ से अभी कुछ अधिकारी भी हरीश प्लाईवुड पर पहुंचे हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। बताया गया कि हरीश प्लाईवुड के मालिक के जगन्नाथ पुरी स्थित घर पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई हुई है।