फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंजरी में खेत में खून से लथपथ मिला किसान, गले पर मिले धारदार हथियार के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलंजरी में खेत में खून से लथपथ मिला किसान, गले पर मिले धारदार हथियार के निशान
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में शनिवार को एक किसान गंभीर अवस्था में खेत में पड़ा मिला। किसान के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव कलंजरी निवासी सोनू (34) पुत्र सहंसरपाल शनिवार सुबह गांव के पास स्थित अपने खेत गया था। दोपहर तीन बजे तक सोनू घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान सोनू इंटर कॉलेज के पास मदन के खेत में खून से लथपथ अवस्था में बेेहोश मिला। सोनू के गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। घायल सोनू को परिजनों ने आनन फानन में मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी पर थाना जानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। वहीं परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर घटना को लेकर शक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें