फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकिए मत, ये सच है, यहां गली-गली में बिक रहा मिलावटी तेल, फिर भी अधिकारी हैं चुप

Thu, 19 Sep 2019 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गली- गली में बिक रहा मिलावटी तेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में पेट्रोल और डीजल के पंपों पर बोतल में या खुले रूप से तेल लेने की साफ मनाही है मगर यहां तो शहर से लेकर देहात तक मिलावटी तेल न सिर्फ खुले में बेखौफ बेचा जा रहा है बल्कि गली-गली में इसकी बिक्री हो रही है। अवैध रूप से की जा रही तेल की बिक्री से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। दो साल पहले बड़ौत की एक दुकान में आग लग भी चुकी है। इसके बावजूद सरकारी तंत्र आंखें मूंदे बैठा है और खुले में तेल की बिक्री का खेल जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल का खेल: जमीन के नीचे टैंकों में दबा था गरीबों के घर रोशन करने वाला तेल

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गांवों के अलावा देहात में बड़े पैमाने पर घरों के बाहर गलियों में डीजल पेट्रोल की बिक्री की जाती है। घरों में तेल के ड्रम रखें जाते हैं। इनमें मिलावट का खेल भी होता है। केरोसिन मिलाकर तेल को बेचा जाता है। मेरठ रोड पर कई गांवों में बड़े स्तर पर पेट्रोल डीजल की बिक्री और मिलावट का खेल चल रहा है। बड़ौत और खेकड़ा में शहर के बीच में भी गलियों के बाहर तेल बेचा जा रहा है। इस धंधे से जुड़े सूत्रों की मानें तो हरियाणा से भी तेल के ड्रम लाकर इनमें केरोसिन मिलाकर यहां आने वाले ग्राहकों को सप्लाई कर दिया जाता है।
विज्ञापन


टीमें तो बना दीं मगर कार्रवाई नहीं हुई
डीएम शकुंतला गौतम ने मिलावटी पेट्रोल एवं डीजल और घटतौली पकड़ने के लिए टीमें गठित की थीं। शुरुआत में तेजी से छानबीन की गई, लेकिन अब टीम बेअसर दिख रही है। टीम ने गांव- गांव बिक रहे तेल का एक भी मामला नहीं पकड़ा।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: यहां दशकों से चल रहा नकली पेट्रोल-डीजल का काला कारोबार, अमर उजाला ने कई बार किया खुलासा

विज्ञापन

किसानों को लगती है लाखों की चपत
मिलावटी डीजल की बिक्री का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। ट्रैक्टर के इंजन खराब होते हैं। इससे किसानों पर वाहनों की सर्विस का बोझ बढ़ता है। देहात में बढ़ रही समस्या पर सिस्टम का ध्यान नहीं है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि मिलावटी तेल से किसानों के वाहनों को नुकसान होता है। मिलावटी तेल पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, खुलासा होते ही रातोंरात बंद हुए पेट्रोल पंप, धड़ल्ले से चल रहा था 'खेल'

जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर जांच की गई थी। वहां अब तक कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। गलियों में अवैध रूप से बोतलों में तेल बेचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें