फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने एक को दबोचा, दो तस्कर फरार

Wed, 18 Sep 2019 08:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली पुलिस ने आबकारी टीम के साथ मकान में छापेमारी करके अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से अवैध शराब बनाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, बाइक व अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीओ आशीष प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मकान में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी चल रही है। इंस्पेक्टर ने आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर कश्यप, हेड कांस्टेबल रामपाल शर्मा, हेड कांस्टेबल रिक्षपाल सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार सहित पुलिस बल के साथ अलकनंदा गंगनहर पुल के पास नावला रोड पर स्थित एक मकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध शराब बनाते हुए आरोपी मंसूरपुर के गांव मोरकुक्का निवासी अरविंद पुत्र जयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब तस्कर मकान मालिक नावला रोड निवासी योगेंद्र पुत्र चंद्रभान व उसका साथी शुभम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: आबकारी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तस्करी कर लाई गई 1150 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मौके पर चल रही अवैध शराब की फैक्टरी में से दो पेटियों में तोहफा ब्रांड, 722 पव्वे शराब भरे बिना लेबिल के, हाई टाइम ब्रांड के 28 पव्वे, 219 ढक्कन, कागज लेबिन 576 तोहफा ब्रांड के, 8000 खाली पव्वे प्लास्टिक के, 900 पव्वे खाली क्रेजी रोमियो लेबिलयुक्त, एक बाइक सहित 1520 रुपयों की नगदी बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा लिया। पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी अरविंद को जेल भेज दिया है।

आसपास के क्षेत्रों में करते थे सप्लाई
इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि फरार शराब तस्कर योगेंद्र व उसका साथी शुभम अवैध शराब बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। बरामद की गई बाइक से अवैध शराब सप्लाई की जाती थी। मकान में जिस जगह पर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी चल रही थी। उस जगह में जाने के लिए मकान के अंदर से ही रास्ता था। इसी कारण अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का जल्दी से किसी को भी पता नहीं चला। फरार शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्दी ही दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें