फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: रैली के दिन RLD को बड़ा नुकसान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Mon, 01 Apr 2024 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जयंत चौधरी की मेरठ में रैली के दिन बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जयंत चौधरी को अपना त्यागपत्र भेजा है। 
विज्ञापन
शाहिद सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह को पार्टी और पद से इस्तीफा भेजा है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं खामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता, इसलिए मैं अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने जयंत सिंह और आरएलडी में अपने साथियों का आभार व्यक्त किया है।

माना जा रहा है कि पार्टी में उपेक्षित होने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें फिलहाल कोई तवज्जो नहीं दे रहा था। पार्टी के कार्यक्रमों में भी शाहिद सिद्दीकी को बुलाया नहीं जा रहा था। कहा जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें