फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घटतौली के आरोप में किसानों का हंगामा

Mon, 01 Apr 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसानों ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर तोल कांटे पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जांच को पहुंची टीम को मामूली अंतर मिला।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के किसान नेताओं विजय चौधरी, सतपाल चौधरी, शिवकुमार, विजय सिंह, अजय वालियान, दिनेश कुमार ने रविवार को उत्तम शुगर मिल तौल कांटे पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ने की तौल कराने आए चंदोक निवासी किसान सौरभ ने मिल के तौल कांटे पर घटतौली का आरोप लगाया। चीनी मिल के कांटे पर घटतौली और किसानों के हंगामे की सूचना पर बांटमाप निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव ने किसानों के आरोप की जांच की।
किसान द्वारा 46 क्विंटल गन्ने पर घटतौली के आरोप की जांच में दो अलग-अलग तौल कराई गईं। 31 क्विंटल वजन रखकर तौल क्रमशः 76.90 क्विंटल और 76.80 क्विंटल निकली। किसान ने ट्रैक्टर से ट्राॅली अलग करके ट्रैक्टर और ट्राॅली का वजन कराया। बांटमाप निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव ने ट्रॉली से अलग किए गए ट्रैक्टर की अलग-अलग तौल में लगभग 60 किलो की बढ़ोतरी पाए जाने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- घटतौली का आरोप लगाने वाला किसान हाल ही में चीनी मिल से हटाया गया था। दो अलग-अलग तौल में नाममात्र का अंतर पाया गया है, घटतौली संबंधी आरोप निराधार है। - नरपत सिंह, संयुक्त अध्यक्ष, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें