बुजुर्ग चिकित्सक ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में 70 वर्षीय चिकित्सक ने किशोरी को क्लीनिक में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी की धुनाई कर दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
सोमवार सुबह घर से दूध लेने जा रही किशोरी को बुजुर्ग डॉक्टर ने बहाने से आवाज देकर क्लीनिक में बुलाया। इसके बाद शटर नीचे गिरा दिया। किशोरी ने शोर मचा दिया। लोगों ने किशोरी को मुक्त किया और आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई। यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर शाम सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने परिजनों की मौजूदगी में किशोरी से जानकारी ली। सीओ कोतवाली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद