फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल ट्रैप शूटिंग रेंज, साई सेंटर और मिनी स्टेडियम का मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल ट्रैप शूटिंग रेंज, साई सेंटर और मिनी स्टेडियम का मिलेगा तोहफा
विज्ञापन

मेरठ। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने गगोल के नंगला पट्टू गांव में डबल ट्रैप शूटिंग रेंज के लिए भूमि पर जल्द रिपोर्ट मांगी। खरखौदा में मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव और जिले में साई सेंटर के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव जल्द से जल्द शासन को भेजने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।
आयुक्त ने कैंप कार्यालय में बुधवार को खेल परियोजनाओं की समीक्षा की। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि 39.3409 हेक्टेयर के स्थान पर 36.9813 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित हुई है। तीन हेक्टेयर भूमि वन विभाग को हस्तांतरित की गई है। आयुक्त ने एसडीएम सरधना की रिपोर्ट प्राप्त कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की भूमि हस्तांतरण के संबंध में वन विभाग के प्रवेश पोर्टल पर पार्ट-1 की औपचारिकता एवं अभिलेख पूरा करने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डबल ट्रैप शूटिंग रेंज की स्थापना के लिए गगोल के गांव नंगला पट्टू में राजस्व विभाग की 2.60 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने किया है। डीएफओ को जल्द निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। सिंचाई विभाग और वन विभाग परियोजना से प्रभावित अपनी परिसंपत्तियों के संबंध में एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करेंगे, जिसके अंतर्गत खेल विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा खरखौदा में मिनी स्टेडियम बनाए जाने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम की दर्शक दीर्घा की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई कर कायाकल्प करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया।
----
हापुड़ में खुलेगा जिला खेल कार्यालय
बुलंदशहर में जलक्रीड़ा अकादमी खोलने के संबंध में बताया गया कि खिलाड़ियों को अकादमी खोलने के लिए अनुमति दी जा सकती है, लेकिन किसी राज्य-केन्द्र सरकार में कार्यरत कर्मचारियों को अकादमी खोलने की अनुमति देय नहीं है। हापुड़ में जिला खेल कार्यालय की स्थापना के लिए असौड़ा में खेल विभाग को आवंटित भूमि पर स्टेडियम बनाए जाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

---
ये अधिकारी रहे शामिल
जिलाधिकारी के. बालाजी, एसडीएम संदीप भागिया, डीएफओ राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, एमडीए सचिव प्रवीणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता अमिताभ कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी गदाधर बारीकी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार और एमडीए के सहायक नगर नियोजक गोर्की शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें