विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम के. बालाजी ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्यों को पूरा कराएं।
मेरठ में विद्युत विभाग की झटपट योजना में कुछ विद्युत कनेक्शन समय सीमा के बाद लगने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विद्युत अभियंता और कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए एमडी पीवीवीएनल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम के. बालाजी ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्यों को पूरा कराएं।
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग सरकारी अस्पतालों के विद्युत कनेक्शन के विच्छेदन से पूर्व उन्हें पहले सूचित करें। उन्होंने बताया कि कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण 865.34 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शूटिंग रेंज सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी।