फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बात: यूपी के इस जिले में 3.80 करोड़ रुपये से बदलेगी 19 गांवों की सूरत, जारी हो चुकी रकम

Sun, 01 May 2022 05:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 3.80 करोड़ रुपये से गांवों का विकास होगा। प्रत्येक गांव को विकास कार्यो के लिए दिए जा रहे 20-20 लाख दिए जा रहे हैं। 19 गांवों को रकम जारी हो चुकी है, छह गांवों से डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के 25 गांवों का चयन हुआ है। 19 गांवों के लिए 20-20 लाख रुपये जारी हुए हैं। छह गांवों के लिए पैसे की मांग की गई है। इन गांवों में भी जल्द काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को आदर्श गांव का रूप देने की पहल शुरू हो चुकी है। इन गांवों में अब सड़कों की बदहाली देखने को नहीं मिलेगी। गांवों में नाली से लेकर शौचालय तक सब ठीक मिलेगा।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में अनुसूचित बाहुल्य 25 गांवों का चयन हुआ है। प्रत्येक गांव को इंटर लॉकिंग, नाली मरम्मत, कूड़ा घर, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप, शौचालय आदि के लिए 20-20 लाख जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद मदरसा : सात साल से रह रहे बांग्लादेशी छात्र को एटीएस ने हिरासत में लिया, पाक कनेक्शन की भी आशंक

Trending Videos
विज्ञापन

इन गांवों को 3.80 करोड़ रुपया जारी हुआ है। ये गांव अब तक 3,31,78,000 रुपया खर्च कर चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक ने बताया कि प्रत्येक गांव को 20 लाख मिला है, लेकिन कुछ गांवों में पूरा पैसा खर्च नहीं हो पाया। 

बदलेगा गांवों का स्वरूप: यादव
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों का स्वरूप बदला नजर आएगा। इन गांवों का समुचित विकास होगा। गांवों सड़क, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त होगी। जल्द ही छह गांवों के लिए भी पैसा जारी होगा। 

इन गांवों का हुआ चयन
मोरना ब्लाक का शुक्रतारी, सदर का बीवीपुर, मंधेडा, जानसठ ब्लाक का जलालपुर नीला, खतौली का मुबारिकपुर, इस्लामाबाद, बाडपुर, जंधेडी जाटान, पुरकाजी का भैसानी, खेडकी, मिर्जापुर, चमरावाला, अब्दुलपुर, चरथावल ब्लाक का रूकनपुर, रसूलपुर, अकबरगढ, बाननगर, बाढ, कसियारा शामिल है। जो छह बाकी है उनमें सदर ब्लाक का रामपुर, चरथावल का कल्लरपुर, दधेडूकलां, ज्ञानामाजरा, पुरकाजी का लखनौती, खोरकी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें