मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल व मजलूम पार्टी के प्रत्याशी लियाकत को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को नोटिस जारी कर दिया। बताया गया कि चुनाव आयोग के अनुपालन में प्रत्याशियों को खर्च की निर्धारित धनराशि का हिसाब देना होता है। जिसमें खर्च का मिलान करने के लिए प्रत्याशी या उनके समर्थक को जिला कोषागार में बुलाया था। दोनों उम्मीदवारों की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। जिस पर उनको नोटिस जारी किया गया।