मेरठ में रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में प्रवर्तन दल (एंटी करप्शन टीम) ने अवर अभियंता को विद्युत कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन की टीम ने अवर अभियंता को खरखौदा थाना पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी युनुश ने बताया कि वह दुकान के लिए कनेक्शन को लेकर अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र के चक्कर काट रहा था। बताया गया कि अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र का चार्ज भी धीरखेड़ा विद्युत केंद्र के अवर अभियंता अनिल कुमार के पास है। आरोप है कि अवर अभियंता ने विद्युत कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसमें पीड़ित ने अवर अभियंता के खिलाफ एंटी करप्शन में शिकायत की।