फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में कोठी में चल रहे अवैध निर्माण को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर में कोठी में चल रहे अवैध निर्माण को हटाया
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित एफ-211 में अवैध लिंटर की सेटरिंग को सोमवार को हटाया गया। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने रविवार को पहुंचकर श्रमिकों का कार्य रुकवाया था। वहीं, निर्माणकर्ता दीपक रस्तोगी को चेतावनी भी दी थी। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने कोठी को आगे से कवर कर रहे निर्माणकर्ता को चेताया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। कुछ भाजपाइयों ने अधिशासी अभियंता के पास फोन भी किए। वहीं, शास्त्री नगर में कोठियों में व्यावसायिक उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार इसके लिए आवास विकास ने एमडीए को सील करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। आवास विकास कार्यालय चौराहे से रंगोली मंडप की ओर जाने वाली सड़क पर डेयरी, बेेकरी, अस्पताल आदि खुल रहे हैं। कोठियों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ता जा रहा है। अधिकारी अक्सर नोटिस देकर चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें