सरकार की गलत नीतियों ने छीन ली युवाओं की नौकरी : मुजफ्फर अली
रामपुर मनिहारान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और पीसीसी सदस्य व नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का चीनी मिलों द्वारा समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अपनी नौकरी एवं रोजगार गंवा चुके हैं। अब कृषि विधेयक ले आएं हैं, जो कि वापस होना चाहिए। प्रवेश, अनिल भारद्वाज, संजय पंवार, आशिक, खलील, आबिद आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : इमरान मसूद
बेहट में कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद एवं क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
इमरान मसूद ने कहा कि इस काले कानून से किसान बर्बाद हो जाएगा। कृषि विधेयक पास करने के लिए सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है।
विधायक नरेश सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों को उद्योगपतियों की जेब में डालकर कमजोर करने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, राव फजलुर्रहमान आदि ने भी विचार रखे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान इनाम प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हाशिम, यासीन, राहुल सैनी, कामयाब प्रधान, शाहजमां प्रधान, जमील अहमद, अरुण सैनी, जितिन सैनी आदि मौजूद रहे।
इमरान मसूद और विधायक की एसडीएम से नोकझोंक
बेहट में एसडीएम कांग्रेसियोें का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इमरान मसूद और विधायक नरेश सैनी एसडीएम के दफ्तर के अंदर गए और जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर बाद एसडीएम कांग्रेसियों के बीच आए और ज्ञापन लिया। इसके बाद एसडीएम दोनों नेताओं को अपने दफ्तर में ले गए। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
घातक है कृषि विधेयक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, वरिष्ठ नेता मजाहिर राणा व युवा नेता हमजा मसूद ने कहा कि कृषि विधेयक घातक है। इससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। इस दौरान चंद्रशेखर मित्तल, जादोराम गुप्ता, हाजी याकूब कुरैशी, इनाम शाकिर, पलटू सिंह, शाबान कुरैशी, काजी शोएब मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/