न्यू जलपाई गुडी से अमृतसर ट्रेन का संचालन सहारनपुर तक ही रहेगा। मुंबई सिटी से अमृतसर तक चलने वाली गोल्डन टेंपल मेल, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस और धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस को अंबाला तक ही रखा जाएगा। हालांकि अभी टिकट रिफंड कराने वालों की संख्या दो तीन ही रही है। संभावना है कि अगले दो दिनों में इनकी संख्या बढ़ेगी।
रोडवेज अधिकारी भी कर रहे निगरानी
पंजाब के साथ हरियाणा में भी किसान आंदोलन के असर की संभावना को देखते हुए रोडवेज अधिकारी भी अलर्ट हैं। हरियाणा मार्ग पर आवागमन की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह के मुताबिक शासन से अनुमति मिलने के बाद कुछ बसों को हरियाणा के यमुनानगर और अंबाला के लिए चलाया गया था। यदि आंदोलन बढ़ता है तो बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है। इसलिए वहां के हालात के बारे में फीडबैक लिया जाएगा।