फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का हमला जारी, 24 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डेंगू का हमला जारी है। रविवार को डेंगू के 24 नए मरीज मिले। जिले में डेंगू के अब तक 346 मिल चुके हैं। इनमें 142 सक्रिय मरीज हैं। 55 अस्पतालों में भर्ती हैं और 87 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 204 ठीक हो चुके हैं। नए मरीज हस्तिनापुर, मवाना, रोहटा, सरूरपुर, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा और कैंट के रहने वाले हैं। जिला मलेरिया विभाग की टीम को घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में सबसे ज्यादा 12 घरों में जागृति विहार कॉलोनी में लार्वा मिला है। अनूपनगर, फाजिलपुर, मकबरा डिग्गी, कंकरखेड़ा, और कसेरू बक्सर छह घरों में लार्वा मिला। इस तरह 18 घरों में लार्वा मिला। इतने ही लोगों को नोटिस दिए गए हैं। लार्वा फ्रिज के पीछे प्लेट, टायरों, कूलर और गमलों आदि में पड़ा है। छत और पार्क में पेडों पर लगाए गए जल पात्रों में भी लार्वा मिला है। अब तक 420 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जो घातक साबित हो सकती है। एहतियात की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
रविवार को 3744 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। कोरोना के दो सक्रिय केस हैं, जिनमें से एक अस्पताल में भर्ती है और एक होम आइसोलेशन में हैं। किसी मरीज की छुट्टी नहीं हुई है। जिले में अब तक कोरोना के 66014 लोग मिल चुके हैं। ब्लैक फंगस का भी कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें