फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का वार: मेरठ में सक्रिय मरीज 100 के पार, कोरोना का कम हुआ सितम, आज 31600 का होगा टीकाकरण

Mon, 20 Sep 2021 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आज 84 बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। 31600 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य है।अब ऑनलाइन पंजीकरण वाले लाभार्थियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जा रही है। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मंडल में डेंगू का वार जारी है। जिले में रविवार को 10 नए मरीज मिले। अब तक 187 मिल चुके हैं। इनमें 103 सक्रिय मरीज हैं, इनमें 52 अस्पतालों में भर्ती हैं और 51 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 84 ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना को लेकर राहत की खबर है। पिछले साल सितंबर में कोरोना ने कहर ढाया था, लेकिन इस बार मामले पिछले साल की अपेक्षा कम है। आज 84 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। 31600 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला मलेरिया विभाग की टीम को घर-घर सर्वे अभियान में नारंगपुर, तेज विहार, जयभीमनगर, फाजिलपुर, कसेरू बक्सर, नंगला बट्टू और रजपुरा में टायरों, कूलर, खुले में रखे शूज, जल पात्र और गमलों आदि में लार्वा मिला है। यहां 33 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। अकेले नारंग पुर में ही 18 नोटिस दिए गए हैं। अब तक 279 नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है।  

4051 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला 
रविवार को 4051 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। कोरोना के तीन सक्रिय केस हैं, जिनमें से एक अस्पताल में भर्ती है और दो होम आइसोलेशन में हैं। किसी मरीज की छुट्टी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टीकाकरण में लापरवाही: मेरठ में भाजपा नेता ने डोज लगवाई दो, लिख दी पांच, छठी की दे दी तारीख

विज्ञापन

इस सितंबर कम हुआ कोरोना का सितम
पिछले साल सितंबर में कोरोना ने कहर ढाया था, लेकिन इस बार मामले पिछले साल की अपेक्षा कम है। पिछले साल 19 दिन में कोरोना के 3045 मरीज मिले थे और 62 लोगों की मौत हुई थी। इस बार 19 दिन में 89066 सैंपलों की जांच में कोरोना के  सिर्फ चार मरीज मिले हैं और मौत कोई नहीं हुई है।
 
इस बार भी डर था कि कोरोना सितंबर में कहर बरपाएगा। लेकिन अभी तक हालात बेहतर हैं, जिससे राहत मिलती दिख रही है। कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं, आएगी तो कितना कहर बरपाएगी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। लेकिन राहत की बात यह है जिस तरह से सितंबर में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही थी, वह मेरठ में कम होती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग भी इससे राहत की सांस लिए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले साल के 19 दिन के मुकाबले स्थिति बेहतर है, लेकिन लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।

31600 को टीके का लक्ष्य 
आज 84 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। 31600 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य है। जिले में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 5 लाख 47 हजार 911 पहुंच गई है, पहली डोज लगवाने वाले 15 लाख 33 हजार 29 लोग हैं। अब ऑनलाइन पंजीकरण वाले लाभार्थियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जा रही है। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

लगातार जारी है जांच 
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना के मरीज बहुत कम मिल रहे हैं, लेकिन जांच लगातार जारी है। इसके अलावा सीरो सर्वे भी अगली लहर की तैयारी के लिए किया गया है। इस सर्वे के नतीजे के आधार पर संक्रमण का फैलाव पता चलता है। इस सामुदायिक सर्वे के नतीजे के अध्ययन के आधार पर शासन भविष्य में रोग की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाता है। हालांकि सीरो सर्वे की रिपोर्ट का इंतजार है।

लगाएं मास्क, सामाजिक दूरी का हमेशा करें पालन
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार का कहना है कि भले ही मरीज कम हैं, लेकिन कोरोना पर अंकुश लगा रहे, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सफाई का पालन करना ही होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें