फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई केबल टूटने से दो घंटे बंद रहा दिल्ली-मेरठ रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर और मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह 7.30 बजे ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) केबल टूट गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक दिल्ली-मेरठ रेल यातायात बाधित रहा। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन परतापुर स्टेशन और शालीमार एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

ओएचई केबल टूटने की जानकारी मिलने के बाद सिटी स्टेशन से वैगन कार को परतापुर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। हालांकि, बारिश के चलते कार्य में व्यवधान हुआ। बारिश बंद होने के बाद कार्य शुरू किया जा सका। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी कारणों से ओएचई केबल टूट जाते हैं। परतापुर से मोहिउद्दीनपुर के बीच 14 जून 2021 को भी रात के समय टूट गया था।
दो घंटे पैसेंजर और एक घंटे शालीमार लेट
सुबह के समय हजारों दैनिक यात्री मेरठ से दिल्ली का सफर करते हैं। सहारनपुर से चलकर वाया मेरठ, दिल्ली जाने वाली टू-डीएस परतापुर स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही। दिल्ली पहुंचते-पहुंचते ट्रेन दो घंटे लेट हो गई। इसके अलावा जम्मू से चलकर वाया मेरठ, दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें