फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ में दी दबिश, बदमाश बिलाल की है तलाश

Thu, 07 Mar 2024 06:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश बिलाल की तलाश के लिए मेरठ में दबिश दी। इस दौरान बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ में गुरुवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा इलाके की गली नंबर-18 में दबिश दी। दबिश के दौरान लिसाड़ीगेट पुलिस भी दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौजूद थी। क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंची थी। हालांकि, माना जा रहा है कि दबिश की सूचना पहले से लीक हो गई थी, जिसके चलते बिलाल नाम के जिस बदमाश की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची थी, वह पहले ही ठिकाने से निकल गया और दबिश डालने पहुंची टीम हाथ मलती रह गई। 

विज्ञापन


साथी को पकड़ा 
जिस बिलाल की तलाश में क्राइम ब्रांच ने दबिश डाली थी वह तो नहीं मिला लेकिन, बिलाल का साथी बताया जा रहा नौशाद क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। उसको हिरासत में ले लिया गया है। माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच अब नौशाद की मार्फत बिलाल के ठिकाने तक पहुंचने का प्रयास करेगी। जानकारी मिली है कि बिलाल के एक बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पहले चोरी सरीखे मुकदमें भी दर्ज हैं। माना जा रहा है कि बिलाल ने अपने साथियो के साथ मिलकर दिल्ली में कोई बड़ी घटना अंजाम दी है। उसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच टीम आज यहां पहुंची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें