यह था मामला
अटेरना निवासी दीपक (22) पुत्र दिनेश उर्फ धन्नी 29 नवंबर की शाम लापता हो गया था। सुराग न मिलने पर ताऊ सुरेश ने एक दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 6 दिसंबर को गांव के ही जॉनी के खेत में दीपक की चप्पल और खून पड़ा मिला था, लेकिन आसपास कहीं भी शव नहीं मिला।
चाचा समय सिंह उर्फ भोलू ने दीपक की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही जितेंद्र व यादव पुत्र राजेंद्र समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि दीपक को 29 की शाम गांव के ही सूर्य उर्फ सूर्यकांत के साथ देखा गया था।
पुलिस ने जितेंद्र और सूर्यकांत की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि दोनों के बीच 29 नवंबर को पांच-छह बार बातचीत हुई थी। कुछ देर के लिए दोनों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ भी हुए। दोनों पर शक गहरा गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
शव बरामद करने का प्रयास
दीपक का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। दो आरोपियों ने हत्या की वारदात करना कुबूल किया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं। - केशव कुमार, एसपी देहात