संजीव बालियान ने पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री को लिखा पत्र
शुक्रवार को मंत्री संजीव बालियान ने पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखा। बालियान ने कहा कि मेले में आसपास के राज्यों के लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। पिछले दो साल से कोविड के कारण मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। गढ़मुक्तेश्वर के मेले में प्रशासन ने गधे, घोड़े, खच्चर, गाय, बैल और भैंसा-बुग्गी पर रोक लगा दी है। लंपी बीमारी इसकी वजह बताई गई है, जबकि भैंस वंश के पशुओं में अभी तक यह बीमारी सामने नहीं आई है। गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण भी शत प्रतिशत किया जा चुका है। भैंसी-बुग्गी मेले में पहुंचने के लिए लोगों का निजी और प्रमुख साधन है। इसी वजह से भैंसा-बुग्गी पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाया जाना चाहिए।