फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला शव, हत्या या हादसा, उलझी पुलिस-----संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा, उलझी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर के रोहटा रोड पर शेखपुरा में खेत में भरे पानी में युवक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। खेत में पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हत्या और हादसे में पुलिस उलझी हुई है, जिसकी जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि युवक नशे में होगा, जिसके चलते उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई, हालांकि पुलिस हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
शेखपुरा में वीर सिंह का खेत है। इसको बटाई पर गोलाबढ़ के राजपाल सिंह ने ले रखा है। सोमवार शाम को राजपाल सिंह खेत पर गए थे, तभी उन्होंने देखा कि खेत में भरे पानी में युवक का शव तैर रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी टीपीनगर पुलिस को दी। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी। जिसके बाद पोस्टमार्टम हाउस शव को भेज दिया गया। टीपी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की हालत को देखकर ऐसा लग रहा थ कि शराब के नशे में हो, जिससे उसका पैर फिसलकर पानी में डूबकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हत्या के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हादसा और हत्या के बिंदु पर जांच करने के लिए टीपी नगर पुलिस को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें