पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र के गांवों में सूचना भिजवाई। वहीं, कुछ ही समय बाद पूठखास गांव के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान चांद (35) पुत्र सादक के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मृतक चांद के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि उसने अधिक नशा होने के कारण वह ट्यूबवेल पर स्नान करते समय नाली में पानी में मुंह के बल जा गिरा होगा और उठ नहीं पाया होगा, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि का भी कोई निशान नहीं मिला है।