मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद घायल बुजुर्ग महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, बुधवार सुबह बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।