फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला कूड़ी कमालपुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला कूड़ी कमालपुर के युवक का शव
विज्ञापन

मवाना। गांव कूड़ी कमालपुर निवासी युवक का शव मंगलवार को खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव कूड़ी कमालपुर निवासी उमेश कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि उसका भतीजा राहुल वर्मा (28 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार सोमवार की शाम मवाना अपने कमरे पर गया था। मंगलवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो उसने उसका शव पड़ा देखा। राहुल वर्मा की साइकिल व मोबाइल का पता नहीं चल सका।
राहुल के गले पर निशान है। हत्यारों ने राहुल के शव को जलाने का भी प्रयास किया। जिससे जल्द शिनाख्त न हो सके। उसके हाथ पर जलाने के निशान थे। पुलिस का कहना है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर डाला गया है। मौके पर पहुंचे दरोगा जगबीर सिंह का कहना था कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी मेरठ के जिला प्रभारी शान मोहम्मद ने कहा कि पुलिस 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करें, अन्यथा भीम आर्मी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। राहुल सीसीएसयू के पूर्व छात्र तथा सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें