सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शेखपुरा कदीम गांव में एक दंपती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
सहारनपुर में शेखपुरा कदीम गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के अंदर पति और पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतारे। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी शुभम और उसकी पत्नी सोनम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दंपती के शव लटके की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीईओ प्रीति यादव मौके पर मौजूद हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं।