फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मामूली बात पर पत्नी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से की हत्या, आरोपी पति फरार

Tue, 11 Oct 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तावली निवासी असगर अली और उसकी पत्नी अंजुम (45) के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।

अंजुम के परिजनों ने बताया कि मनमुटाव के चलते अंजुम दस दिन पूर्व अपने मायके सादपुर चली गई थी, तीन दिन पूर्व उसका पति गांव सादपुर पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गांव तावली आ गया।

यह भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: तकनीक में भी आसमान छू रहीं बालिकाएं, युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणास्रोत
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात पति असगर अली ने धारदार हथियार से अंजुम के सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मृतका के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में मृतका के भतीजे नावेद ने आरोपी मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें