वहीं जेल में बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अफसरों ने डीएम और एसएसपी को इस संबंध में सूचना दी, तब नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उनकी मौजूदगी में नई मंडी पुलिस ने शव को खूंटी से उतारकर कब्जे में ले लिया। शव की तलाशी ली गई, लेकिन उसके कपड़ों से कुछ भी नहीं मिला। इस पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।
इन्होंने कहा...
जेल अधीक्षक एके सक्सेना का कहना है कि अंकुर 20 दिसंबर 2012 से जेल में बंद था। शनिवार दोपहर अंकुर की लाश शौचालय के पीछे दीवार पर लगी खूंटी में चादर से बनाए गए फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बंदी ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह फिलहाल नहीं मिल पाई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/