फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लिब्रा होटल में बाथरूम में युवक की नग्न अवस्था में लाश मिली, महिला के साथ आया था मृतक

Fri, 18 Feb 2022 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी चंद्रवीर पुत्र टीकाराम बृहस्पति वार को बेगम पुल स्थित लिब्रा होटल में कमरा नंबर 207 में रुका। चंद्रवीर के साथ महिला भी होटल में रुकी थी। रात करीब 12:15 बजे महिला अकेले होटल से जाने लगी। जिस पर होटल के मैनेजर ने युवक के बारे में पूछा। जिस पर महिला कुछ हड़बड़ा गई और मैनेजर को शक हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगमपुल पर लिब्रा होटल में बृहस्पतिवार आधी रात नग्न अवस्था में बाथरूम में एक युवक की लाश मिली। युवक होटल में कंकरखेड़ा की महिला के साथ आया था। हत्या होने के अंदेशे की सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी चंद्रवीर पुत्र टीकाराम बृहस्पति वार को बेगम पुल स्थित लिब्रा होटल में कमरा नंबर 207 में रुका। चंद्रवीर के साथ महिला भी होटल में रुकी थी। रात करीब 12:15 बजे महिला अकेले होटल से जाने लगी। जिस पर होटल के मैनेजर ने युवक के बारे में पूछा। जिस पर महिला कुछ हड़बड़ा गई और मैनेजर को शक हो गया। महिला के साथ मैनेजर ऊपर कमरे में गया, जहां बाथरूम में नग्न अवस्था में चंद्रवीर का शव पड़ा हुआ था। 

जानकारी लगते ही सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि चंद्रवीर ने शराब के साथ गोली खा ली। जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाथरूम में चला गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इससे ज्यादा वह चंद्रवीर के बारे में नहीं जानती है। 
विज्ञापन


महिला ने यह भी बताया है कि होटल के एक कर्मचारी के कहने पर वह आई थी। जहां उसकी मुलाकात चंद्रवीर से कराई गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया गया है और शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। महिला मूल रूप से कंकर खेड़ा के एक मोहल्ले की रहने वाली हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें