फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पॉलिटेक्निक के दो छात्रों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, मोबाइल और चेन भी छिनी

Fri, 14 Jun 2019 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत शहर में पॉलिटेक्निक के दो छात्रों को पांच-छह युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी युवक एक छात्र का मोबाइल और चेन भी छीनकर ले गए। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायल छात्र आदर्श पुत्र योगेश कुमार इलाहाबाद का रहने वाला है। जबकि उसका साथी छात्र भावेश मित्तल पुत्र पवन कुमार खुर्जा बुलंदशहर का रहने वाला है। वे बड़का रोड स्थित दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में सिविल फाइनल ईयर के छात्र हैं। 

बताया गया कि वे गुरुवार की शाम को परीक्षा देकर जैसे ही गेट पर आए तो पांच-छह युवकों ने उन्हें बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। जब वे जान बचाकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बाद में भावेश तो भाग निकला, लेकिन आदर्श की उन्होंने सड़क पर लेटाकर पिटाई की और उसका मोबाइल और चेन भी छीनकर ले गए। जिस समय यह घटना हो रही थी तो वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। बाद में छात्रों की मदद से दोनों घायल छात्र बड़ौत कोतवाली पहुंचे और वहां पांच-छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर छात्र आदर्श को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि भावेश को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें