फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की करतूत: पांच माह के मासूम को सिगरेट से दागा, विरोध करने पर पत्नी को पीटा और...

Mon, 13 Sep 2021 09:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। महिला का आरोप है कि उसके पति ने मासूम बच्चे को सिगरेट से दागा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सिगरेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में पावली खास गांव की निवासी महिला तबस्सुम ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति ने उसे पीटा और उस पर दबाव बनाने के लिए पांच माह के बच्चे को सिगरेट से भी दागा। उसने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


तबस्सुम ने बताया कि उसकी शादी शौकीन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। वह लगातार विरोध कर रही थी। सोमवार को पति ने दहेज की फिर से मांग की। विरोध करने पर पति ने तबस्सुम के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान पति ने अपने पांच माह के बेटे को भी सिगरेट से दागा। बच्चा रोता रहा मगर पिता का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें