फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिला की गला दबाकर हत्या, शादी के बाद से ही पति से चल रहा विवाद

Thu, 29 Apr 2021 04:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


ये है मामला
ज्योति (27 वर्ष) पुत्री जगदीश निवासी पांचली खुर्द की शादी पांच नवंबर 2020 को गांव डालमपुर में चकित पुत्र स्वर्गीय राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहता था। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही हिस्सा मांगने को लेकर ज्योति का अपने पति से जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद फैसला किया था कि चकित ज्योति को एक लाख रुपये देगा और ज्योति अपने घर चली जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि रुपये देने का समय तीन मई का था लेकिन, उससे पहले ही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें पार: फर्श पर तड़प रहे मरीज, बेड से नीचे पड़े अर्द्धनग्न शव, तस्वीरें
विज्ञापन


बेबसी: अपने छोड़ रहे साथ, मां की अर्थी उठवाने के लिए बुलाने पड़े मजदूर, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें