फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिनदहाड़े वारदात: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, कमरे में सफाई कर रही थी आलिया

Fri, 15 Oct 2021 02:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में शुक्रवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हो गई। अज्ञात हमलावर ने घर घुसकर महिला को गोली मार दी। आलिया की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ब्रह्मपुरी के शिवशक्तिनगर में एक महिला को घर के अंदर ही अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। महिला को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनाकर, लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस अधिकारी अस्पताल में महिला से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिवशक्ति नगर निवासी सलमान की मकान के नीचे ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। सलमान शुक्रवार दोपहर दुकान पर काम कर रहा था। सलमान की पत्नी आलिया ऊपर कमरे में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई तो सलमान ऊपर कमरे में पहुंचा। देखा कि आलिया के सीने में गोली लगी हुई है। 

यह भी पढ़ें: वर्दी का नशा: सपना चौधरी के गाने पर दरोगा का डांस, फिर कनपटी पर पिस्तौल लगाकर महिला से दुष्कर्म, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आलिया को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी कार, चार युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें