फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ी वारदात: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

Thu, 15 Apr 2021 09:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार को एक बड़ी वारदात हो गई। वार्ड नंबर 40 के पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का शव उसी की गाड़ी में मिला है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को एक बड़ी वारदात हो गई। कंकरखेड़ा के पावली खास रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह वार्ड नंबर 40 से भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू (38 वर्ष) का शव उसी की गाड़ी में मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे मिंटू ने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की थी। जिसमें उसने खुद को जिंदगी से हारने की बात भी कही थी। पुलिस आत्महत्या की तरफ इशारा करते हुए जांच कर रही है, जबकि पीड़ित परिवार इस मामले को हत्या होना बता रहे हैं। तीन साल पहले पार्षद मनीष उर्फ मिंटू के होटल में दरोगा के साथ एक युवती आई थी। इस दौरान दरोगा और पार्षद के बीच विवाद हो गया था। मनीष ने दरोगा को थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते मनीष को जेल में भी जाना पड़ा था। 

बताया गया है कि मनीष कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के करीबी थे। मनीष की हत्या की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक सहित उनके कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: सहारनपुर में मतदान शुरू होने से पहले आगजनी, प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े, कार में लगाई आग

उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, उम्मीदवार समेत पांच लोग घायल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें